Valsad Online
Join Telegram Valsad ValsadOnline
History

आज का इतिहास : 1993 में हुए थे मुंबई में 13 ब्लास्ट, 257 की मौत

bombay-blast-1993-valsad-online-valsadonline

12 दिसंबर 1992 को अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन के कार्यकर्ताओं ने बाबरी मस्जिद को ढहा दिया था। उसके बाद देश के कई हिस्सों में हिंसा भड़की थी। मुंबई भी सांप्रदायिक दंगों की आग में झुलसा था। बदले के तौर पर 12 मार्च 1993 को मुंबई में स्टॉक एक्सचेंज सहित 13 जगहों पर ब्लास्ट हुए। इसमें 257 लोगों की मौत हुई। 700 से ज्यादा घायल हुए।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की 28-मंजिला इमारत के बेसमेंट में दोपहर 1:30 बजे धमाका हुआ जिसमें लगभग 50 लोग मारे गए थे। इसके आधे घंटे बाद एक कार धमाका हुआ और अगले दो घंटे से कम समय में कुल 13 धमाके हो चुके थे। करीब 27 करोड़ रुपए की संपत्ति को नुकसान पहुंचा था

इस मामले में 4 नवंबर 1993 को 189 आरोपियों के खिलाफ 10,000 पन्ने की प्राथमिक चार्जशीट दायर की गई थी। 19 नवंबर 1993 को यह मामला सीबीआई को सौंप दिया गया था। 19 अप्रैल 1995 को मुंबई की टाडा अदालत में इस मामले की सुनवाई शुरू हुई थी। सितंबर 2006 में अदालत ने अपने फैसले देने शुरू किए। इस मामले में 123 अभियुक्त थे, जिनमें से 12 को निचली अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी। 68 लोगों को उम्रकैद से कम की सज़ा सुनाई गई थी जबकि 23 लोगों को निर्दोष माना गया था। सुप्रीम कोर्ट ने याकूब मेमन को छोड़कर बाकी सभी लोगों की फांसी को उम्रकैद में बदल दिया था। याकूब को 2015 में फांसी पर चढ़ाया गया। टाइगर मेमन और दाऊद इब्राहिम आज भी इस मामले में फरार हैं।

नवंबर 2006 में संजय दत्त को पिस्तौल और एके-56 राइफल रखने का दोषी पाया गया था। संजय दत्त को 6 साल कैद की सजा सुनाई गई थी। 2013 में सुप्रीम कोर्ट ने सजा तो बरकरार रखी, लेकिन सजा को एक साल घटाकर 5 साल कर दिया। संजय दत्त ने मई 2013 में सरेंडर कर दिया था। वह फरवरी 2016 में पुणे की यरवदा जेल से छूटे।

12 मार्च को देश-दुनिया में हुई महत्वपूर्ण घटनाएं-

  • 2018: महाराष्ट्र में हजारों किसानों ने मुंबई के लिए मार्च शुरू किया।
  • 2014ः कश्मीर में भारी हिमपात और हिमस्खलन की वजह से भारत-पाकिस्तान में 14 लोगों की मौत।
  • 2008: अमेरिकी वायुसेना ने विश्व के पहले स्टील्थ लड़ाकू विमान एफ़-117 को अपने बेड़े से हटाया।
  • 1970: अमेरिका में मतदान की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष से घटा कर 18 वर्ष की गई।
  • 1894: कोका कोला को पहली बार बोतलों में बेचना शुरू किया गया।
  • 1884: पहली महिला अमेरिकी राज्य कॉलेज की स्थापना मिसिसिपी में की गई।
  • 1755: अमेरिका में भाप के पहले इंजन का इस्तेमाल खदान से पानी निकालने के लिए किया गया।

Source

Related posts

आज का इतिहास : चंदन तस्कर वीरप्पन को 20 साल तक खोजती रही पुलिस

ValsadOnline

કસ્તુરભાઈ લાલભાઈ

ValsadOnline

आज का इतिहास : ‘फाइट ऑफ द सेंचुरी’ में मोहम्मद अली को मिली पहली हार

ValsadOnline