Valsad Online
Join Telegram Valsad ValsadOnline
History

आज का इतिहास : अंतरिक्ष में जाने वाले पहले इंसान यूरी गगारिन

Guri-gagarin-valsadonline-valsad

आज ही के दिन 1934 में अंतरिक्ष में जाने वाले पहले इंसान यूरी गगारिन का जन्म हुआ था। 12 अप्रैल 1961 को महज 27 साल की उम्र में उन्होंने अंतरिक्ष यान वॉसटॉक-1 में बैठकर बायकोनूर कॉसमोड्रोम से ऐसी जगह के लिए उड़ान भरी, जहां उनसे पहले कोई इंसान नहीं गया था।

पृथ्वी के ग्रेविटेशनल फोर्स से बाहर जाने के लिए उनके यान ने एक सेकंड में 5 मील की दूरी तय की। ऐसा पहली बार मुमकिन हुआ और गगारिन अंतरिक्ष में पहुंचे। वहां से उन्होंने पृथ्वी की सुंदरता को देखा। लौटने पर सोवियत संघ (अब रूस) ने उन्हें दुनियाभर के अलग-अलग देशों में अघोषित राजदूत के रूप में भेजा। शीत युद्ध के दौर में सोवियत संघ इससे अपनी श्रेष्ठता साबित करना चाहता था। हालांकि, इसके महज 19 दिन बाद ही नासा ने भी एक इंसान को अंतरिक्ष भेज दिया।

इसके बाद सोवियत संघ ने गगारिन के अंतरिक्ष में जाने पर रोक लगा दी। 1968 में एक फ्लाइट की ट्रेनिंग के दौरान हुए हादसे में उनकी जान चली गई।

देश-दुनिया में 8 मार्च को इन घटनाओं के लिए भी याद किया जाता हैः

2004: पाकिस्तान ने 2000 किमी मारक क्षमता और सतह तक मार करने वाले ‘शाहीन-2’ (हत्फ-6) मिसाइल का परीक्षण किया।

1999: ब्रिटेन में भारतीय मूल के दिग्गज उद्योगपति स्वराज पॉल को सेंट्रल बर्मिंघम यूनिवर्सिटी ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की।

1986: सेटेलाइट आधारित पहला टेलीफोन संपर्क नेटवर्क औपचारिक रूप से शुरू किया गया।

1973: उत्तरी आयरलैंड में हुए एक जनमत संग्रह में जनता ने ब्रिटेन के साथ रहने के पक्ष में वोट डाला। लगभग 57 प्रतिशत मतदाताओं ने ब्रिटेन के साथ रहने का समर्थन किया। हालांकि, कैथोलिक इसाइयों ने इस जनमत संग्रह का बहिष्कार किया था।

1959: दुनियाभर में बच्चियों की पसंदीदा बार्बी डॉल को न्यूयॉर्क में अमेरिकन टॉय फेयर में पहली बार पेश किया गया।

1956: भारत के राजनयिक और कांग्रेस नेता शशि थरूर का इंग्लैंड के लंदन में जन्म हुआ।

1951: मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का जन्म हुआ। 1988 में उन्हें पद्मश्री और 2002 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

1945: अमेरिकी एयरफोर्स ने टोक्यो में बम गिराए, बमबारी से लगी आग ने करीब एक चौथाई शहर को जलाकर खाक कर दिया और 80 हजार लोगों की जान ली।

1454: इटली के शहर फ्लोरेंस में समुद्री यात्री अमेरिगो वेसपुची का जन्म हुआ। उनकी वजह से ही अमेरिका का नाम पड़ा।

Source

Related posts

आज का इतिहास :आज ही के दिन रिहा हुए-444 दिन ईरान में बंधक थे अमेरिका के 52 नागरिक.

ValsadOnline

अतीतराग:प्राचीन समय से ही भारत के थे कई देशों से व्यापारिक रिश्ते, मसाले और रेशम के दीवाने थे यूरोपवासी

ValsadOnline

इतिहास में आज:उस नेता ने क्यूबा की सत्ता संभाली, जिन्हें मारने के लिए अमेरिका ने 600 से ज्यादा नाकाम कोशिशें

ValsadOnline