Valsad Online
Join Telegram Valsad ValsadOnline
History

आज का इतिहास : मैकडोनाल्ड ने आज ही के दिन खोली थी अपने रेस्टोरेंट की पहली ब्रांच, अब 100 से ज्यादा देशों में आउटलेट

15-april-valsad-online-valsad-online

बात 1940 की है। कैलिफोर्निया में 2 भाइयों, रिक और मेक मैकडोनाल्ड ने एक छोटा सा रेस्टोरेंट खोला इसकी खासियत ये थी कि यहां के मेन्यू में खाने के 2-4 आइटम ही थे। इस वजह से खाने का टेस्ट और क्वालिटी हमेशा एक सी बनी रहती थी, ऑर्डर में समय भी कम लगता था। लोगों को ये बात पसंद आ गई और उनका बिजनेस धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगा। ऑर्डर ज्यादा आने लगे तो उनकी समय पर डिलीवरी के लिए दोनों भाइयों ने कुछ मशीनें भी खरीद लीं। इनमें मिल्क शेक बनाने वाले मिक्सर भी शामिल थे।

यहां एंट्री होती है रे क्रास की। रे क्रास अपने जीवन के 25 साल अलग-अलग कामों को करने में बिता चुके थे। मसलन पियानो बजाना, ड्राइविंग करना और बतौर सेल्समैन मिक्सर बेचना। रे क्रास ने देखा कि कैलिफोर्निया के एक ही रेस्टोरेंट ने उनसे 6 मिक्सर खरीदे हैं। रे ने सोचा कि क्यों न चलकर देखा जाए कि इतने मिक्सर का ये लोग क्या कर रहे हैं। रे उस रेस्टोरेंट को देखने कैलिफोर्निया आ गए। यहां उन्होंने देखा कि रेस्टोरेंट तो छोटा है, पर खाने वालों की लाइन लगी है।

रे ने लाइन में लगे एक व्यक्ति से पूछा कि कैलिफोर्निया में और भी रेस्टोरेंट हैं, फिर भी यहां इतनी भीड़ क्यों है? सामने वाले का जवाब था कि यहां आपको 15 सेंट्स में अच्छा बर्गर मिलेगा, वो भी कम समय में। रे को बात जम गई। उन्होंने रिक और मेक से रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी लेने की बातचीत की। सौदा हुआ और रे को फ्रेंचाइजी मिल गई।

15 अप्रैल 1955 यानी आज ही के दिन रे ने मैकडोनाल्ड की पहली ब्रांच खोली। उसके बाद क्या हुआ, वो आप जानते ही हैं। आज 100 से ज्यादा देशों में कंपनी के 36 हजार से भी ज्यादा आउटलेट हैं। हर दिन लगभग 5 करोड़ लोग यहां से खाना ऑर्डर करते हैं। इससे रेस्टोरेंट को 5 अरब रुपए से भी ज्यादा की कमाई होती है। 2020 में कंपनी का रेवेन्यू 19.21 बिलियन डॉलर था, भारतीय रुपयों में करीब 144 हजार करोड़।

15 अप्रैल के दिन इतिहास में और क्या-क्या हुआ था-

2019: फ्रांस की राजधानी पेरिस के ऐतिहासिक गिरजाघर नोट्रे-डैम कैथेड्रल में आग लग गई। यूनेस्को ने 1991 में इसे वैश्विक धरोहर घोषित किया था।

2004: फ्रांस के राष्ट्रपति जैक शिराक ने उस कानून पर हस्ताक्षर किए, जिसके जरिए सरकारी स्कूलों में किसी भी तरह के धार्मिक चिन्ह पहनने पर पाबंदी लगा दी गई।

1994: भारत ने 124 अन्य देशों के साथ जनरल एग्रीमेंट ऑफ ट्रेड एंड टैरिफ यानी ‘गैट’ समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1981: पाकिस्तान एयरवेज के अगवा बोइंग 720 विमान को दो हफ्ते बाद सीरिया से छुड़ाया गया। इसमें सवार 147 लोगों को छुड़ाने के लिए पाकिस्तान सरकार को जेल में बंद 54 लोगों को छोड़ना पड़ा।

1980: भारत में 6 गैर-सरकारी बैंक राष्ट्रीयकृत किए गए।

1976: भारत ने 15 साल में पहली बार बीजिंग में अपना दूत भेजने की घोषणा की।

1948: हिमाचल प्रदेश की स्थापना।

1940: भारत के प्रसिद्ध सारंगी वादक और शास्त्रीय गायक सुल्तान खान का जन्म।

1923: डाइबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए इन्सुलिन बाजार में उपलब्ध हुआ।

1689: फ्रांस ने स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1563: सिखों के पांचवें गुरु गुरु अर्जन देव का जन्म।

Source

Related posts

आज का इतिहास : चेर्नोबिल बना दुनिया की सबसे बड़ी औद्योगिक त्रासदी का गवाह|

ValsadOnline

देश के पहले विमानवाहक पोत INS विक्रांत

ValsadOnline

आज है दुनिया की नंबर-1 नॉलेज साइट “wikiPedia”

ValsadOnline