Valsad Online
Join Telegram Valsad ValsadOnline
History

आज का इतिहास : 28 साल बाद 2011 में भारत ने जीता क्रिकेट विश्वकप

2-aprilvalsad-valsadonline

2011 का क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम के खिलाड़ियों ने सचिन तेंदुलकर को इस तरह कंधे पर उठाकर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम का चक्कर लगाया था।

टीम इंडिया ने 2011 में 2 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए फाइनल में श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर वनडे वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया था। महेंद्र सिंह धोनी ने फाइनल में 91 रन की नाबाद पारी खेली और भारत को जीत दिलाई। इससे 28 साल पहले 1983 में भारत ने कपिल देव की कप्तानी में पहली बार वर्ल्ड कप जीता था।

फाइनल में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। महेला जयवर्धने ने नाबाद 103 रन बनाए। संगकारा ने 48 गेंदों में 67 रन की पारी खेली। श्रीलंका ने 50 ओवर में छह विकेट पर 274 रन बनाए थे। जहीर खान और युवराज सिंह ने दो-दो विकेट लिए। टारगेट का पीछा करने में वीरेंद्र सहवाग (0) और सचिन तेंदुलकर (18) जल्दी आउट हो गए। गौतम गंभीर ने 122 गेंदों में शानदार 97 रन की पारी खेली। युवराज सिंह से पहले आए धोनी ने नाबाद 91 रन बनाए और चौथे विकेट के लिए गंभीर के साथ 109 रन जोड़े। भारत को जीत के लिए 11 गेंदों पर 4 रन चाहिए थे, तब धोनी ने सिक्स लगाया और कप को भारत के नाम कर दिया।

भारत और दुनिया में 2 अप्रैल की अन्य यादगार घटनाएं इस प्रकार हैं-

  • 2017 में अमेरिकी गायक और गीतकार बॉब डिलन ने साहित्य के लिए प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार स्वीकार किया।
  • 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर में देश की सबसे लम्बी, चेनानी-नाशरी सड़क सुरंग को राष्ट्र को समर्पित किया।
  • 1984 में अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा मिशन सोयूज टी-11 के तहत अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री बने।
  • 1921 में अल्बर्ट आइंस्टीन ने अपने सापेक्षता के सिद्धांत (थ्योरी ऑफ रिलेटिविटी) विषय पर न्यूयॉर्क शहर में व्याख्यान दिया।
  • 1902 में लॉस एंजिल्स में पहला मोशन पिक्‍चर थियेटर खुला।
  • 1679 में मुगल शासक अकबर ने जजिया कर समाप्त किया।

Source

Related posts

आज का इतिहास : मैकडोनाल्ड ने आज ही के दिन खोली थी अपने रेस्टोरेंट की पहली ब्रांच, अब 100 से ज्यादा देशों में आउटलेट

ValsadOnline

आज है दुनिया की नंबर-1 नॉलेज साइट “wikiPedia”

ValsadOnline

आज का इतिहास : दुनिया के सबसे बड़े हवाई जहाज एयरबस ‘A-380’ ने भरी थी पहली उड़ान |

ValsadOnline