History

आज का इतिहास : हर साल 22 अप्रैल को ‘पृथ्वी दिवस’ (Earth Day) मनाया जाता है।

By ValsadOnline

April 22, 2021

आज पृथ्वी दिवस

दुनियाभर में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए हर साल 22 अप्रैल को ‘पृथ्वी दिवस’ (Earth Day) मनाया जाता है। इसकी शुरुआत एक अमेरिकी सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन ने की थी। 22 जनवरी 1969 को कैलिफोर्निया के सांता बारबरा में समुद्र में तीन मिलियन गैलन तेल का रिसाव हुआ था, जिससे हजारों की तादाद में समुद्री जीव मारे गए थे। इस घटना से गेलॉर्ड नेल्सन काफी दुखी हुए और पर्यावरण संरक्षण को लेकर कुछ करने का फैसला किया।

इसके बाद नेल्सन के आह्वान पर 22 अप्रैल 1970 को लगभग दो करोड़ अमेरिकी लोगों ने अर्थ डे के पहले आयोजन में भाग लिया था। आज इस दिन को लगभग 195 से ज्यादा देश मनाते हैं। पहले पूरी दुनिया में साल में दो दिन (21 मार्च और 22 अप्रैल) अर्थ डे मनाया जाता था। लेकिन 1970 से इसे 22 अप्रैल को ही मनाया जाना तय किया गया।

1915: पहले विश्व युद्ध के दौरान जर्मन सेना ने पहली बार जहरीली गैस का इस्तेमाल किया

बेल्जियम में यपरीस नाम का एक शहर है। यहां पर जर्मन सेना का युद्ध फ्रांस और उसकी मित्र देशों की सेनाओं के साथ हो रहा था। 22 अप्रैल 1915 को जर्मनी ने दुश्मन देशों की सेना पर 150 टन से भी ज्यादा क्लोरीन गैस छोड़ दी। यह युद्ध में किसी भी सेना द्वारा इतने बड़े पैमाने पर किया गया पहला केमिकल हमला था।

इतिहास में आज के दिन और क्या-क्या हुआ था

2016: 170 से ज्यादा देशों ने जलवायु परिवर्तन पर पेरिस संधि पर हस्ताक्षर किए। इसे नवंबर 2016 में लागू किया गया।

2013: भारत के प्रसिद्ध वायलिन वादक लालगुड़ी जयरमण का निधन।

2001: मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल महमूद अली खां का निधन।

1980: समाज सुधारक मंगूराम का निधन।

1965: भारतीय फैशन फोटोग्राफर अतुल कस्बेकर का जन्म।

1958: एडमिरल आर.डी. कटारी भारतीय नौसेना के पहले भारतीय प्रमुख बनाए गए।

1931: मिस्र और इराक ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1921: सुभाष चंद्र बोस ने इंडियन सिविल सर्विसेज से इस्तीफा दिया।

1760: भारत के अंतिम मुगल सम्राट अकबर द्वितीय का जन्म।

Source