Valsad Online
Join Telegram Valsad ValsadOnline
History

आज का इतिहास : ‘ खूनी रविवार ‘ रूसी क्रांति की नींव

khooni-ravivar-Valsad-ValsadOnline

बात 20वीं सदी के पहले दशक की है। रूस में जार निकोलस द्वितीय का शासन था। लोगों में जार के शासन के खिलाफ गुस्सा था। मजदूरों की स्थिति खराब थी। 22 जनवरी 1905, दिन रविवार को मजदूरी की स्थिति और काम के घंटे जैसे मुद्दों को लेकर प्रदर्शन हो रहा था। प्रदर्शनकारी सेंट पीटर्सबर्ग के विंटर पैलेस की तरफ बढ़ रहे थे। ये लोग जार निकोलस से मिलकर अपनी बात पहुंचाना चाहते थे। लेकिन, जार के पास पहुंचने से पहले ही उसके सैनिकों ने निहत्थे लोगों पर गोलियां बरसा दीं। इस घटना में 500 से ज्यादा लोग मारे गए।

निहत्थे लोगों पर की गई इस गोलीबारी की घटना को रूस के इतिहास में ब्लडी संडे यानी खूनी रविवार के नाम से जाना जाता है। कहते हैं कि इसी घटना से बोल्शेविक क्रांति के नाम से मशहूर 1917 में हुई रूसी क्रांति की नींव पड़ीव्लादिमिर लेनिन ने इस क्रांति की अगुवाई की थी। इस क्रांति के दौरान ही जार के शासन का अंत हुआ था। जार को उसकी पत्नी और 5 बच्चों समेत फांसी दे दी गई थी। क्रांति के बाद रूस में गृह युद्ध छिड़ गया। ये रेड आर्मी और व्हाइट आर्मी के बीच था। रेड आर्मी समाजवाद की समर्थक थी और व्हाइट आर्मी पूंजीवाद, राजशाही की समर्थक थी। 1920 में समाजवाद के विरोधी हार गए। 1922 में सोवियत संघ यानी USSR की स्थापना हुई

भारत और दुनिया में 22 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैंः

2015: यूक्रेन के दोनेत्स्क में हुए विस्फोट में 13 लोगों की माैत हुई।

2008: NDA ने लोकसभा में विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी को 2009 के लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया।

2006: श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने विद्रोही संगठन लिबरेशन टाइगर ऑफ तमिल ईलम लिट्टे से बातचीत की पेशकश की।

1998: अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन पर मोनिका लेवेंस्की ने अवैध शारीरिक संबंध स्थापित करने का आरोप लगाया।

1996 : कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने पृथ्वी से करीब 3 लाख 50 हजार प्रकाश वर्ष की दूरी पर दो नए ग्रहों की खोज की।

1993 : इंडियन एयरलांइस का विमान औरंगाबाद में क्रैश हुआ, जिसमें 61 यात्रियों की मौत हो गई।

1976: कर्नाटक संगीत शैली के प्रसिद्ध गायक और मैग्सेसे पुरस्कार विजेता टीएम कृष्णा का जन्म हुआ।

1963: देहरादून में दृष्टिहीन लोगों के लिए राष्ट्रीय पुस्तकालय की स्थापना हुई।

1837: दक्षिणी सीरिया में भूकंप से हजारों लोगों की जान चली गई।

1760: वांदीवाश के युद्ध में अंग्रेजों ने फ्रांसिसियों को हराया।

1673: न्यूयॉर्क और बोस्टन के बीच डाक सेवा की शुरुआत हुई।

1666: मुगल सम्राट शाहजहां का निधन हुआ।

Source

Related posts

आज का इतिहास : अंतरिक्ष में जाने वाले पहले इंसान यूरी गगारिन

ValsadOnline

याद करो वह दिन :” हमारे राष्ट्रीय शहीदोंको श्रद्धांजलि “

ValsadOnline

Geeta Jayanti 2020: आज गीता जयंती, जानें हिंदू धर्म में क्यों है इस दिन का खास महत्व

ValsadOnline