स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पिता पंडित मोतीलाल नेहरू का जन्म आज ही के दिन 1861 में हुआ था। उनके दादा और भाई वकील थे लिहाजा उन्होंने भी वकालत की पढ़ाई की और वकालत करने लगे। वे पश्चिमी रहन-सहन से काफी प्रभावित थे, लेकिन साल 1918 में गांधीजी के संपर्क में आने के बाद उन्होंने देसी कपड़े पहनने शुरू कर दिए।
अगले ही साल जलियांवाला बाग कांड हुआ। गांधीजी के आह्वान के बाद उन्होंने वकालत छोड़ दी और सक्रिय रूप से स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने लगे। साल 1919 और 1920 में वे कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बने। 1923 में उन्होंने देशबंधु चित्तरंजन दास के साथ मिलकर स्वराज पार्टी की स्थापना की।
1927 में जब साइमन कमीशन बना तब मोतीलाल नेहरू को स्वतंत्र भारत के संविधान का प्रारूप तैयार करने के लिया कहा गया। 1930 में मोतीलाल नेहरू को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि उनकी बिगड़ती सेहत को देखते हुए 1931 में उन्हें रिहा कर दिया गया। 6 फरवरी 1931 को लखनऊ में मोतीलाल नेहरू का निधन हो गया।
इतिहास में आज के दिन को और किन-किन वजहों से याद किया जाता है
2007: फ्रांस के राष्ट्रपति चुनाव में निकोलस सर्कोजी जीते।
1985: दूसरे विश्वयुद्ध में बैली पुलों के आविष्कारकर्ता सर डोनाल्ड बैली का इंग्लैंड में निधन।
1976: इटली में आए भूकंप से 989 लोगों की मौत हुई। भूकंप के झटके तीन बार महसूस किए गए। इनमें सबसे ताकतवर 6.5 तीव्रता का था।
1953: पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर का जन्म 1953 में हुआ।
1889: फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित विश्व प्रसिद्ध एफिल टावर आधिकारिक रूप से जनता के लिए खोला गया।
1856: ऑस्ट्रियाई मनोवैज्ञानिक सिगमंड फ्रायड का जन्म हुआ।
1529: घाघरा के युद्ध में बाबर ने बंगाल और बिहार के शासकों को पराजित किया।
1529: घाघरा के युद्ध में बाबर ने बंगाल और बिहार के शासकों को पराजित किया।