Valsad Online
Join Telegram Valsad ValsadOnline
History

आज का इतिहास : 13-April-1919″ खुनी बैशाखी” जलियांवाला बाग में जनरल डायर ने हजारों निहत्थे लोगों पर चलवाई थीं गोलियां , शहीद उधम सिंह ने लंदन में लिया बदला|


13 मार्च 1940 यानी 81 साल पहले आज ही के दिन लंदन में ईस्ट इंडिया एसोसिएशन और ‘रॉयल सेंट्रल एशियन सोसायटी’ की ‘कॉक्सटन हॉल’ में बैठक थी। बैठक में अंग्रेज अफसर जनरल माइकल ओ डायर भी मौजूद था। डायर ने अपना भाषण दिया और अपनी सीट की तरफ लौटने लगा। तभी बैठक में मौजूद एक शख्स ने अपनी किताब में छुपाई रिवॉल्वर निकाली और डायर पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। डायर की मौके पर ही मौत हो गई। वही, जलियांवाला बाग हत्याकांड जिसमें 13 अप्रैल 1919 को बैसाखी के दिन रौलेट एक्ट के विरोध में सभा कर रहे हजारों लोगों पर जनरल डायर ने गोलियां बरसवाईं थी।

इस गोलीकांड में एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। इसमें महिला, पुरुष और बच्चे सभी शामिल थे। 1,200 से ज्यादा लोग घायल भी हुए। सैकड़ों महिलाओं, बूढ़ों और बच्चों ने जान बचाने के लिए वहां बने एक कुएं में छलांग लगा दी, जिसमें उनकी मौत हो गई। इस घटना ने शहीद उधम सिंह के मन में गुस्सा भर दिया था। वो अपनी पढ़ाई बीच में छोड़कर आजादी की लड़ाई में कूद पड़े। जनरल डायर को मारना उन्होंने अपना खास मकसद बना लिया था।

देश-दुनिया में 13 मार्च को इन घटनाओं के लिए भी याद किया जाता हैः

2013: ब्यूनस आयर्स के आर्कबिशप जॉर्ज मारियो बर्गोग्लियो रोमन कैथोलिक चर्च के पोप बनाए गए। उन्हें पोप फ्रांसिस नाम मिला। उन्होंने पोप बेनेडिक 16वें की जगह ली।

2004: सितार वादक विलायत खान का निधन हुआ।

1997: मदर टेरेसा की उत्तराधिकारी के रूप में सिस्टर निर्मला को मिशनरीज ऑफ चैरिटी के सुपीरियर जनरल के पद पर चुना गया।

1992: तुर्की में आए भूकंप से करीब 500 लोगों की मौत हो गई और हजारों लोग बेघर हो गए।

1980: कांग्रेस नेता संजय गांधी के बेटे वरुण गांधी का जन्म हुआ। वरुण इस वक्त पीलीभीत से भाजपा सांसद हैं। वरुण की मां मेनका गांधी सुल्तानपुर से भाजपा की सांसद हैं।

1963: खेलों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पहली बार अर्जुन पुरस्कार प्रदान करने का ऐलान किया गया।

1961: ब्रिटेन की दो महिला और तीन पुरुष अधिकारियों पर रूस के लिए जासूसी करने का आरोप लगा।

1956: न्यूजीलैंड ने टेस्ट क्रिकेट खेलने का दर्जा मिलने के 26 साल बाद अपनी पहली जीत हासिल की। 22 हार और 22 ड्रॉ के बाद उसे ये जीत मिली थी। इस मैच में न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 190 रन से हराया था।

1938: ऑस्ट्रिया और जर्मनी के बीच दि अंश्चलेस नाम के पॉलिटिकल यूनियन की घोषणा हुई।


Source

Related posts

आज का इतिहास : 168 साल पहले शुरू हुआ था भारतीय रेल का सफर |

ValsadOnline

इतिहास में आज:अखबार में पहली बार छपी थी क्रॉसवर्ड पजल, एक गलती की वजह से बदल गया था नाम

ValsadOnline

आज का इतिहास : भारत कि कोकिला सरोजिनी नायडू

ValsadOnline