Valsad Online
Join Telegram Valsad ValsadOnline
History

आज है दुनिया की नंबर-1 नॉलेज साइट “wikiPedia”

wikipedia-valsad-valsad0nline

वार्ड कनिंघम ने 25 मार्च 1995 को विकीविकीवेब लॉन्च की थी। यह अपनी तरह की पहली साइट थी, जिसे यूजर्स एडिट कर सकते थे। विकीविकीवेब पर सिर्फ सॉफ्टवेयर डिजाइन पैटर्न की चर्चा होती थी। कनिंघम चाहते थे कि दुनिया के सभी प्रोग्रामर्स अपनी जानकारी को शेयर करें। तब इंटरनेट डेवलप हो रहा था। नए-नए सॉफ्टवेयर्स भी सामने आ रहे थे, तब एक ऐसी साइट की जरूरत थी, जो दुनियाभर के डेवलपर्स के लिए ओपन डेटाबेस का काम करें। इसके आधार पर ही विकी सॉफ्टवेयर बना, जो बाद में विकीबेस बना।

कनिंघम ने अपनी कंपनी (कनिंघम एंड कनिंघम) की वेबसाइट c2.com पर इसे लॉन्च किया था। इसका नाम विकी कैसे पड़ा, यह दिलचस्प है। कनिंघम को होनोलुलु इंटरनेशनल एयरपोर्ट काउंटर के कर्मचारी ने सुझाव दिया था कि वे विकी विकी शटल में यात्रा करें। यह एक शटल बस थी, जो एयरपोर्ट टर्मिनल्स के बीच दौड़ती थी। हवाई की भाषा में विकी का मतलब है- जल्दी। कनिंघम का आइडिया ऐसा था कि विकीविकीवेब के पेजेस को यूजर्स आसानी से एडिट कर सकें। वह शुरू में क्विकवेब के तौर पर इसे शेयर करना चाहते थे, पर बाद में उनका विचार बदला और इसका नाम पड़ा विकीविकीवेब।

इस विकीविकीवेब ने इंटरनेट के क्षेत्र में क्रांति लाने का काम किया। इसके बाद कई विकी लॉन्च हुए। कुछ लोगों ने कनिंघम की साइट की क्लोन साइट्स बनाई। पर 2001 तक कंप्यूटर प्रोग्रामर्स के सर्कल्स के बाहर इस टेक्नोलॉजी को ज्यादा पहचान नहीं मिल सकी थी। विकीविकीवेब की थीम पर ही 15 जनवरी 2001 को विकीपीडिया लॉन्च हुआ। यह फ्री कंटेंट एनसाइक्लोपीडिया है, जिसे कोई भी एडिट कर सकता है। सिमिलरवेब के मुताबिक आज यह दुनिया की 8वीं सबसे लोकप्रिय वेबसाइट है। फरवरी में इस वेबसाइट पर 5.3 अरब विजिटर्स थे। कोरा, ब्रिटानिका, एनसाइक्लोपीडिया जैसी वेबसाइट्स के बीच यह रेफरेंस मटेरियल्स, डिक्शनरी और एनसाइक्लोपीडिया में नंबर-1 वेबसाइट है। 20 मार्च 2021 की स्थिति में विकीपीडिया पर 300 से अधिक भाषाओं में 5.30 करोड़ पेज बने हैं।

देश-दुनिया में 25 मार्च को इन घटनाओं के लिए भी याद किया जाता है-

  • 2017: राजस्‍थान के बीकानेर की तनुश्री पारीक देश की सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की पहली महिला अधिकारी बनी थीं।
  • 2005: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सूडान के लिए शांति सेना की मंजूरी दी।
  • 1995: विख्यात मुक्केबाज माइक टायसन तीन साल की कैद के बाद जेल से रिहा।
  • 1987ः दक्षेस (सार्क) देशों का स्थायी सचिवालय नेपाल की राजधानी काठमांडू में खोला गया।
  • 1924: ग्रीस ने अपने गणतंत्र बनने की घोषणा की।
  • 1954: देश के पहले हेलीकॉप्टर एस-55 को दिल्ली में उतारा गया।
  • 1896ः यूनान की राजधानी एथेंस में आधुनिक ओलिंपिक खेलों की शुरुआत हुई।
  • 1807: ब्रिटेन की संसद ने दास व्यापार समाप्त कर दिया।
  • 1655: आज ही के दिन टाइटन (जो शनि का सबसे बड़ा उपग्रह है) की खोज हुई।
  • 421ः इटली में वेनिस शहर की स्थापना हुई।

Source

Related posts

आज का इतिहास : हीमोफीलिया डे

ValsadOnline

કોલકાતામાં હુગલી નદીની નીચેથી પસાર થઈ દેશની પહેલી અંડર વોટર ટ્રેન

ValsadOnline

કસ્તુરભાઈ લાલભાઈ

ValsadOnline