bombay-blast-1993-valsad-online-valsadonline

History

आज का इतिहास : 1993 में हुए थे मुंबई में 13 ब्लास्ट, 257 की मौत

By ValsadOnline

March 12, 2021

12 दिसंबर 1992 को अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन के कार्यकर्ताओं ने बाबरी मस्जिद को ढहा दिया था। उसके बाद देश के कई हिस्सों में हिंसा भड़की थी। मुंबई भी सांप्रदायिक दंगों की आग में झुलसा था। बदले के तौर पर 12 मार्च 1993 को मुंबई में स्टॉक एक्सचेंज सहित 13 जगहों पर ब्लास्ट हुए। इसमें 257 लोगों की मौत हुई। 700 से ज्यादा घायल हुए।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की 28-मंजिला इमारत के बेसमेंट में दोपहर 1:30 बजे धमाका हुआ जिसमें लगभग 50 लोग मारे गए थे। इसके आधे घंटे बाद एक कार धमाका हुआ और अगले दो घंटे से कम समय में कुल 13 धमाके हो चुके थे। करीब 27 करोड़ रुपए की संपत्ति को नुकसान पहुंचा था

इस मामले में 4 नवंबर 1993 को 189 आरोपियों के खिलाफ 10,000 पन्ने की प्राथमिक चार्जशीट दायर की गई थी। 19 नवंबर 1993 को यह मामला सीबीआई को सौंप दिया गया था। 19 अप्रैल 1995 को मुंबई की टाडा अदालत में इस मामले की सुनवाई शुरू हुई थी। सितंबर 2006 में अदालत ने अपने फैसले देने शुरू किए। इस मामले में 123 अभियुक्त थे, जिनमें से 12 को निचली अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी। 68 लोगों को उम्रकैद से कम की सज़ा सुनाई गई थी जबकि 23 लोगों को निर्दोष माना गया था। सुप्रीम कोर्ट ने याकूब मेमन को छोड़कर बाकी सभी लोगों की फांसी को उम्रकैद में बदल दिया था। याकूब को 2015 में फांसी पर चढ़ाया गया। टाइगर मेमन और दाऊद इब्राहिम आज भी इस मामले में फरार हैं।

नवंबर 2006 में संजय दत्त को पिस्तौल और एके-56 राइफल रखने का दोषी पाया गया था। संजय दत्त को 6 साल कैद की सजा सुनाई गई थी। 2013 में सुप्रीम कोर्ट ने सजा तो बरकरार रखी, लेकिन सजा को एक साल घटाकर 5 साल कर दिया। संजय दत्त ने मई 2013 में सरेंडर कर दिया था। वह फरवरी 2016 में पुणे की यरवदा जेल से छूटे।

12 मार्च को देश-दुनिया में हुई महत्वपूर्ण घटनाएं-

Source