Valsad Online
Join Telegram Valsad ValsadOnline
History

आज का इतिहास : राजगुरु और सुखदेव के साथ फांसी पर चढ़े थे भगत सिंह.

Shahidday-valsad-valsadonline

आज शहीदी दिवस है। 1931 में आज ही के दिन भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी गई थी। कोर्ट ने तीनों को फांसी दिए जाने की तारीख 24 मार्च तय की थी, लेकिन ब्रिटिश सरकार को माहौल बिगड़ने का डर था, इसलिए नियमों को दरकिनार कर एक रात पहले ही तीनों क्रांतिकारियों को चुपचाप लाहौर सेंट्रल जेल में फांसी पर चढ़ा दिया गया। इन तीनों पर अंग्रेज अफसर सांडर्स की हत्या का आरोप था।

28 सितंबर, 1907 को पंजाब के लायलपुर में बंगा गांव (जो अभी पाकिस्तान में है) में जन्मे भगत सिंह महज 12 साल के थे, जब जलियांवाला बाग कांड हुआ। इस हत्याकांड ने उनके मन में अंग्रेजों के खिलाफ गुस्सा भर दिया था।

काकोरी कांड के बाद क्रांतिकारियों को हुई फांसी से उनका गुस्सा और बढ़ गया। इसके बाद वो चंद्रशेखर आजाद के हिन्दुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन से जुड़ गए। 1928 में साइमन कमीशन के खिलाफ हुए प्रदर्शन के दौरान अंग्रेजों ने लाठीचार्ज कर दिया। इस लाठीचार्ज में लाला लाजपत राय को गंभीर चोटें आईं। ये चोटें उनकी मौत का कारण बनीं।

इसका बदला लेने के लिए क्रांतिकारियों ने पुलिस सुपरिटेंडेंट स्कॉट की हत्या की योजना तैयार की। 17 दिसंबर 1928 को स्कॉट की जगह अंग्रेज अधिकारी जेपी सांडर्स पर हमला हुआ, जिसमें उसकी मौत हो गई। 8 अप्रैल 1929 को भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने ब्रिटिश भारत की सेंट्रल असेंबली में बम फेंके। ये बम जानबूझकर सभागार के बीच में फेंके गए, जहां कोई नहीं था।

बम फेंकने के बाद भागने की जगह वो वहीं खड़े रहे और अपनी गिरफ्तारी दी। करीब दो साल जेल में रहने के बाद 23 मार्च 1931 को भगत सिंह को राजगुरु और सुखदेव के साथ फांसी पर चढ़ा दिया गया। वहीं, बकुटेश्वर दत्त को आजीवन कारावास की सजा मिली।

23 मार्च को देश-दुनिया में इन घटनाओं के लिए भी याद किया जाता है-

2011: हॉलीवुड एक्ट्रेस एलिजाबेथ टेलर का निधन हुआ। उन्होंने फादर ऑफ द ब्राइड, अ प्लेस इन द सन, रेन ट्री कंट्री, हू इज अफ्रेड ऑफ वर्जीनिया वूल्फ, सडनली लास्ट समर, द अपार्टमेंट, क्लियोपेट्रा जैसी फिल्में की थीं।

2001: 15 साल की सर्विस के बाद रूसी स्पेस स्टेशन मीर ने काम करना बंद कर दिया।

1998: जेम्स कैमरून की हॉलीवुड फिल्म टाइटैनिक को रिकॉर्ड 11 ऑस्कर अवॉर्ड मिले।

1976: केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी का जन्म हुआ। राजनीति में आने से पहले वो टेलीविजन एक्ट्रेस थीं।

1956: पाकिस्तान दुनिया का पहला इस्लामिक रिपब्लिक देश बना।

1953: बायो फार्मास्यूटिकल कंपनी बायोकॉन की अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक किरण मजूमदार शॉ का जन्म हुआ।

1940: मुस्लिम लीग ने लाहौर अधिवेशन के दौरान मुस्लिमों के लिए अलग देश पाकिस्तान बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

1910: समाजवादी नेता और स्वतंत्रता सेनानी डॉक्टर राम मनोहर लोहिया का जन्म हुआ।

1910: मशहूर जापानी फिल्म डायरेक्टर अकीरा कुरोसावा का जन्म हुआ।

1903: राइट ब्रदर्स ने हवाई जहाज के पेटेंट का आवेदन किया था। हालांकि ये आवेदन खारिज हो गया था। एक साल बाद दोनों ने अमेरिका के ओहियो पेटेंट अटॉर्नी से आवेदन करवाया। इसके बाद 1906 में उन्हें फ्लाइंग मशीन का पेटेंट मिला।

1857: न्यूयॉर्क के एक डिपार्टमेंटल स्टोर में पहली बार कॉमर्शियल एलिवेटर लगाई गई। इसे अमेरिकी इ्न्वेंटर एलिशा ओटिस ने लगाया था।

Source

Related posts

आज ही के दिन दी गई थी पोलियो की पहली खुराक ” दो बूंद जिंदगी के “

ValsadOnline

आज का इतिहास : 168 साल पहले शुरू हुआ था भारतीय रेल का सफर |

ValsadOnline

आज का इतिहास :-वनडे क्रिकेट के इतिहास में पहली बार लगी थी डबल सेंचुरी

ValsadOnline