Valsad Online
Join Telegram Valsad ValsadOnline
History

आज का इतिहास : बालाकोट एयर स्ट्राइक के दो साल |

to-day-history-valsad-valsadonline

14 फरवरी 2019 को जम्मू और कश्मीर के पुलवामा में जोरदार विस्फोट हुआ था। निशाने पर था केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 78 वाहनों का काफिला। विस्फोट में 40 जवान शहीद हो गए थे। इस पर पूरे देश में दुख और आक्रोश की लहर थी। ये आतंकी हमला आम चुनावों से ठीक पहले हुआ था और इस घटना को लेकर राजनीति भी गरमा गई थी।

दो सप्ताह बाद 26 फरवरी 2019 को भारतीय वायु सेना के मिराज-2000 विमानों ने रात के अंधेरे में नियंत्रण रेखा (LoC) पार कर पाकिस्तान के पूर्वोत्तर इलाके खैबर पख्तूनख्वाह के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के ट्रेनिंग कैम्पों पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी। इसके बाद भारत के तत्कालीन विदेश सचिव विजय गोखले ने कहा कि इस स्ट्राइक में बड़ी संख्या में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी, उनको प्रशिक्षण देने वाले, संगठन के बड़े कमांडर और फिदायीन हमलों के लिए तैयार हो रहे जिहादियों को खत्म कर दिया गया। अगले दिन पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई की कोशिश की। भारत ने दावा किया कि डॉग-फाइट में भारतीय वायुसेना के मिग-21 ने पाकिस्तानी वायुसेना के एफ-16 को मार गिराया। पाकिस्तान ने भी मिग-21 को मार गिराया और विंग कमांडर अभिनंदन को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि दबाव में दो दिन बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।

 देश-दुनिया के इतिहास में 26 फरवरी की तारीख में दर्ज अन्य घटनाएं इस प्रकार हैं-

  • 2014ः आईएनएस सिंधुरत्न पनडुब्बी में आग लगने से दो अधिकारियों की मौत। इस पर भारत के नेवी चीफ एडमिरल डीके जोशी ने अपना इस्तीफा दे दिया था।
  • 2011: अल्जीरिया के राष्ट्रपति ने अरब देशों की बदलती राजनीतिक स्थिति के कारण देश में 19 साल पहले लगाए गए आपातकाल को आधिकारिक रूप से समाप्त किया।
  • 1991: तकरीबन सात महीने तक कुवैत पर कब्जे के बाद इराकी फौजों को अमेरिका और सहयोगी देशों की सेना ने कुवैत से खदेड़ बाहर किया। सद्दाम हुसैन ने इराकी रेडियो पर कुवैत से अपने सैनिकों की वापसी की घोषणा की।
  • 1976: अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
  • 1972: वर्धा के निकट आर्वी में बनाए गए विक्रम अर्थ सेटेलाइट स्टेशन को भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति वीवी गिरि ने देश को समर्पित किया।
  • 1966: स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर (स्वातंत्र्य वीर) सावरकर का निधन।
  • 1965ः भारत में जन्मे उद्यमी स्पूनी सिंह सुंदर (1922-2006) ने अपने हॉलीवुड वैक्स म्यूजियम की शुरुआत की।
  • 1958: पियाली बरुआ और दीवान मणिराम दत्ता को असम के शाही परिवार को फिर से गद्दी पर बिठाने के प्रयासों के कारण फांसी पर लटका दिया गया।
  • 320: चंद्रगुप्त प्रथम को पाटलिपुत्र का शासक बनाया गया।
  • Source

Related posts

आज का इतिहास : बॉलीवुड की ट्रेजडी क्वीन मीना कुमारी का निधन हुआ, अंतिम फिल्म पाकीजा को बनने में लगे थे 16 साल

ValsadOnline

इतिहास में आज:उस नेता ने क्यूबा की सत्ता संभाली, जिन्हें मारने के लिए अमेरिका ने 600 से ज्यादा नाकाम कोशिशें

ValsadOnline

2020: निर्भया कांड के दोषियों को फांसी की सजा

ValsadOnline