Site icon Valsad Online

आज का इतिहास : एशिया का पहला न्यूक्लियर रिएक्टर अप्सरा

apsara-asias-first-nuclear-reactor-made-of-indigenous-technology-in-india-Valsad-ValsadOnline

apsara-asias-first-nuclear-reactor-made-of-indigenous-technology-in-india-Valsad-ValsadOnline

न्यूक्लियर रिएक्टर किसी भी न्यूक्लियर प्रोग्राम की रीढ़ की हड्डी होता है। ये बात 50 के दशक में भारतीय न्यूक्लियर प्रोग्राम के जनक डॉक्टर होमी जहांगीर भाभा ने कही थी। इसके बाद एशिया के पहले न्यूक्लियर रिएक्टर अप्सरा की ऑपरेटिंग 5 अगस्त 1956 में मुंबई स्थित भाभा रिसर्च सेंटर के ट्रॉम्बे परिसर में शुरू हुई।

इसकी रूपरेखा, डिजाइन भाभा और उनके सहयोगी वैज्ञानिकों और इंजीनियरों ने तैयार की थी। उद्घाटन 20 जनवरी 1957 को भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने किया। उस समय इसके डायरेक्टर भाभा थे। होमी जहांगीर को भारत में न्यूक्लियर एनर्जी का जनक कहा जाता है।

क्या काम करता था अप्सरा?

अप्सरा लाइट वाटर स्विमिंग पूल टाइप रिएक्टर था। इसमें एक बार में एक मेगावॉट थर्मल की बिजली का प्रोडक्शन होता था। रिएक्टर की भट्टी में एल्यूमिनियम यूरेनियम की मिश्रित धातु से तैयार प्लेटों को जलाकर एनर्जी बनाई जाती थी। इसमें विशेष फ्यूल का यूज किया जाता था, जो UK से आता था। इसमें रेडियो आइसोटोप का प्रोडक्शन भी किया जाता है। 2010 में ये बंद हो गया था। इसके अपग्रेड रिएक्टर अप्सरा का संचालन 10 सितंबर 2018 में शुरू हुआ था।

भारत और दुनिया में 20 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैंः

2020: जेपी नड्डा भाजपा के 11वें राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए।

2018: भारत ने लगातार दूसरी बार नेत्रहीन क्रिकेट विश्व कप जीता।

2010: गुरुदत्त की फिल्मों चौदहवीं का चांद, कागज के फूल और साहब, बीवी और गुलाम जैसी फिल्मों के सिनेमेटोग्राफर वीके मूर्ति को साल 2008 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया।

2007: अफगानिस्तान में सीमान्त गांधी के नाम पर संग्रहालय स्थापित किया गया।

2006: नासा ने प्लूटो के बारे में और जानकारी के लिए न्यूहोराइजन स्पेसशिप लॉन्च किया।

1980: अमेरिकी राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर ने मास्को ओलंपिक का बहिष्कार किया।

1952: ब्रिटेन की सेना ने मिस्र के शहर इस्मायलिया और स्वेज नगर पर कब्जा किया।

1945: भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का जन्म हुआ।

1988: भारतीय स्वतंत्रता सेनानी खान अब्दुलगफ्फार खान का निधन हुआ था।

1925: सोवियत संघ और जापान के बीच सहयोग समझौता हुआ।

1993: परमवीर चक्र से सम्मानित लांस नायक करम सिंह का निधन हुआ था।

1265: इंग्लैंड में संसद की पहली बैठक हुई।

Source

Exit mobile version