Valsad Online
Join Telegram Valsad ValsadOnline
History

इतिहास में आज:खिलौने से दो भाइयों ने कल्पना को हकीकत में बदला, फिर दुनिया के पहले हवाई जहाज ने उड़ान भरी

aaj-ka-itihas-today-history-india-world-december-17-1903-wright-brothers-first-flight-Valsad-ValsadOnline

अमेरिका के पश्चिमी वर्जीनिया के हटिंगटन शहर के एक बिशप ने अपने बच्चों को एक खिलौना लाकर दिया। खिलौना फ्रांस के एयरोनॉटिक साइंटिस्ट अल्फोंसे पेनाउड के आविष्कार पर आधारित एक मॉडल था। ये कागज, रबर और बांस का बना हुआ था। ये वो घटना थी, जिससे दो भाइयों की कल्पना को उड़ान मिली।
17 दिसंबर 1903 को इन दोनों भाइयों की कल्पना यथार्थ में जमीन से 120 फीट ऊपर 12 सेकंड की उड़ान भरने में कामयाब हुई। ये दो भाई थे विल्बर और ओरविल राइट। जिन्होंने पहली बार किसी विमान को उड़ाया था। इस विमान का नाम दोनों भाइयों के नाम पर राइट फ्लायर रखा गया।
राइट ब्रदर्स की इस सफलता के पीछे असफलता की कई कहानियां थीं। राइट ब्रदर्स की हवाई जहाज बनाने की कई कोशिशें नाकाम हुईं। लेकिन, उन्होंने कभी हार नहीं मानी। दोनों भाइयों में मशीनी तकनीक की अच्छी जानकारी थी। इससे पहले वह प्रिटिंग प्रेस, मोटरों की दुकानों और अन्य जगहों पर काम कर चुके थे। उन्होंने साइकिल के पुर्जे जोड़कर हवाई जहाज का आविष्कार किया। फ्रांस की एक कंपनी ने दावा किया था कि उन्होंने इसका आविष्कार पहले ही कर लिया था। लेकिन, साल 1908 में राइट ब्रदर्स को इसकी मान्यता मिली।

    भारत और दुनिया में 17 दिसंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैंः

  • 1398: मंगोल सम्राट तैमूरलंग ने दिल्ली पर कब्जा किया।
  • 1556: बादशाह अकबर के दरबार के प्रसिद्ध कवि रहीम का जन्म हुआ।
  • 1645: मुगल सम्राट जहांगीर की पत्नी नूरजहां बेगम का निधन हुआ।
  • 1715: सिखों के प्रमुख बंदा बहादुर बैरागी ने गुरुदासपुर में मुगलों के सामने हथियार डाले।
  • 1777: फ्रांस ने अमेरिकी स्वतंत्रता को मान्यता दी।
  • 1803: ईस्ट इंडिया कंपनी ने उड़ीसा पर कब्जा किया।
  • 1902: इटली के प्रसिद्ध अविष्कारक मार्कोनी ने पहला रेडियो स्टेशन बनाया।
  • 1907: उग्येन वांगचुक भूटान के पहले राजा बने।
  • 1927: ऑस्ट्रेलिया के सर डॉन ब्रैडमैन ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट के पहले मैच में शतक बनाया।
  • 1933: क्रिकेटर लाला अमरनाथ ने डेब्यू टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शतक बनाया।
  • 1940: महात्मा गांधी ने 1940 में सत्यग्रह आंदोलन स्थगित किया।
  • 1972: फिल्म अभिनेता जॉन अब्राहम का जन्मदिन।

Source

Related posts

आज का इतिहास : क्रांतिकारी रास बिहारी बोस

ValsadOnline

देश के पहले विमानवाहक पोत INS विक्रांत

ValsadOnline

आज का इतिहास : हीमोफीलिया डे

ValsadOnline