aaj-kitiahs-sarojani-naidu-valsad-valsadonline

History

आज का इतिहास : भारत कि कोकिला सरोजिनी नायडू

By ValsadOnline

March 02, 2021

वो देश की पहली महिला राज्यपाल थीं। वो पहली भारतीय महिला थीं जिन्होंने कांग्रेस की कमान संभाली। महज 12 साल की उम्र में उन्होंने कविताएं लिखना शुरू कर दिया था। हम बात कर रहे हैं भारत कोकिला यानी ‘नाइटिंगेल ऑफ इंडिया’ सरोजिनी नायडू की। आज उनकी पुण्यतिथि है। 13 फरवरी 1879 को जन्मीं सरोजिनी नायडू ने मद्रास यूनिवर्सिटी से मैट्रिक परीक्षा में टॉप किया था।

16 साल की उम्र में वो हायर एजुकेशन के लिए इंग्लैंड चली गईं। वहां उन्होंने किंग्स कॉलेज, लंदन और गिरटन कॉलेज में पढ़ाई की। 19 साल की उम्र में उनकी शादी डॉ. गोविंद राजालु नायडू से हो गई। 1914 में उनकी मुलाकात महात्मा गांधी से हुई। यहीं से वो देश की आजादी के आंदोलन से जुड़ गईं। गांधी के भारत आने से पहले उन्होंने गांधी जी के साथ दक्षिण अफ्रीका में भी काम किया। 1925 में उन्हें कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया। वो पहली भारतीय महिला थीं जो कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं। उनसे पहले एनी बेसेंट कांग्रेस की अध्यक्ष बनने वाली पहली महिला बनी थीं, लेकिन वो भारतीय नहीं थीं।

1928 में सरोजिनी नायडू को केसर-ए-हिंद से सम्मानित किया गया। यह मेडल उन्हें भारत में प्लेग की महामारी के दौरान किए उनके काम के लिए दिया गया था। 15 अगस्त 1947 को आजादी मिलने के बाद उन्हें यूनाइटेड प्रोविंस (अब उत्तर प्रदेश) का राज्यपाल चुना गया। सरोजिनी देश की पहली महिला राज्यपाल थीं। वो इस पद पर अपने निधन तक रहीं। 2 मार्च 1949 को लखनऊ में उन्हें हार्ट अटैक आया और उनका निधन हो गया। सरोजिनी नायडू की 135वीं जयंती पर यानी 13 फरवरी 2014 को भारत में राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरुआत की गई।

देश-दुनिया के इतिहास में 2 मार्च की तारीख में दर्ज अन्य घटनाएं इस प्रकार हैं-

Source