Valsad Online
Join Telegram Valsad ValsadOnline
History

आज का इतिहास : 139 साल पहले टीबी के बैक्टीरिया की खोज हुई,

tb-day-valsad-valsadonline

आज ही के दिन 1882 में जर्मन वैज्ञानिक रॉबर्ट कोच ने टीबी के लिए जिम्मेदार बैक्टीरिया माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस की खोज की। उनकी ये खोज टीबी के इलाज में बहुत सहायक हुई। 1905 में उन्हें अपनी खोज के लिए नोबेल पुरस्कार भी मिला। कोच की खोज के सम्मान में टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

टीबी के सबसे ज्यादा मरीज भारत में रहते हैं। अक्टूबर में आई WHO की रिपोर्ट के मुताबिक 2019 में दुनियाभर में 14 लाख टीबी मरीजों की मौत हुई। इनमें दो लाख से ज्यादा HIV से पीड़ित थे। 2019 में एक करोड़ से ज्यादा टीबी के नए केस सामने आए। इनमें से 56 लाख पुरुष और 32 लाख महिलाएं और 12 लाख बच्चे थे। 87% मामले केवल तीस देशों में थे। उनमें भी दो तिहाई मामले सिर्फ आठ देशों भारत, इंडोनेशिया, चीन, फिलीपींस, पाकिस्तान, नाइजीरिया, बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका में आए।


राहत की बात ये है कि टीबी का इलाज संभव है। इसके साथ ही हर साल सामने आने वाले टीबी के मामले लगातार कम हो रहे हैं। पिछले पांच साल में बीते साल के मुकाबले 2% कम केस सामने आए। 2015 से 2019 के दौरान सालाना आने वाले केस की संख्या में 9% गिरावट आई। 2000 से 2019 के दौरान इलाज के जरिए दुनियाभर में 6 करोड़ से ज्यादा टीबी के मरीजों की जान बचाई गई। UN ने 2030 तक दुनिया से टीबी को खत्म करने का लक्ष्य रखा है।

24 मार्च को देश-दुनिया में इन घटनाओं के लिए भी याद किया जाता है-

2008: भूटान में नेशनल असेंबली के लिए चुनाव करवाए गए। इसी के साथ भूटान आधिकारिक तौर पर लोकतंत्र बना।

2007: मैथ्यू हेडन ने क्रिकेट वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक लगाया। हेडन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 66 गेंद में शतक लगाया था। 2011 वर्ल्ड कप में आयरलैंड के केविन-ओ-ब्रयान ने महज 50 गेंद में शतक लगाकर हेडन का रिकॉर्ड तोड़ा।

1991: क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या का जन्म हुआ। क्रुणाल और उनके भाई हार्दिक इस वक्त टीम इंडिया का हिस्सा हैं।

1989: एग्जॉन वाल्डेज तेल टैंकर के अलास्का के तट के पास ब्लाइ रीफ से टकरा जाने के बाद करीब 11 मिलियन गैलन (4.1 करोड़ लीटर) कच्चा तेल समुद्र में फैल गया।

1979: बॉलीवुड स्‍टार इमरान हाशमी का जन्‍म हुआ। इमरान फुटपाथ, मर्डर, जहर, कलयुग, गैंगस्टर जैसी फिल्में कर चुके हैं।

1966: टीडीपी सांसद जयदेव गल्ला का जन्म हुआ। आंध्र प्रदेश के गुंटूर से सांसद गल्ला लोकसभा के सबसे अमीर सांसदों में शामिल हैं।

1953: ब्रिटेन की महारानी की दादी महारानी मैरी का सोते हुए निधन हो गया।

1946: कैबिनेट मिशन भारत पहुंचा।

1603: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-I का निधन हुआ। उनके निधन के बाद स्कॉटलैंड के राजा जेम्स VI ने जेम्स-I के रूप में ब्रिटिश सिंहासन संभाला।


Source

Related posts

आज का इतिहास : इसरो ने 104 सैटेलाइट लॉन्च कर बनाया था रिकॉर्ड.

ValsadOnline

आज का इतिहास : अंतरिक्ष में जाने वाले पहले इंसान यूरी गगारिन

ValsadOnline

आज का इतिहास : बॉलीवुड की ट्रेजडी क्वीन मीना कुमारी का निधन हुआ, अंतिम फिल्म पाकीजा को बनने में लगे थे 16 साल

ValsadOnline