Valsad Online
Join Telegram Valsad ValsadOnline
History

आज का इतिहास : 1992 में राजद्रोह के मामले में गांधी जी को सुनाई थी 6 साल जेल की सजा

gandhiji-chorichora-18-march-valsad-valsadonline

ब्रिटिश अदालत ने 1922 में आज ही के दिन महात्मा गांधी को राजद्रोह के मामले में छह साल जेल की सजा सुनाई थी। गांधी जी की सजा 18 मार्च से शुरू हुई, लेकिन दो साल बाद ही 1924 में लगातार खराब होती सेहत की वजह से उन्हें रिहा कर दिया गया।

दरअसल, 1919 में अंग्रेज सरकार रॉलेट एक्ट लेकर आई। इस एक्ट में किसी पर राजद्रोह का आरोप लगने पर बिना सुनवाई के ही सजा सुनाई जा सकती थी। इसी एक्ट के विरोध में गांधी जी ने आंदोलन शुरू किया। देखते ही देखते इस अहिंसात्मक आंदोलन से हजारों लोग जुड़ गए।

इसी दौरान उत्तर प्रदेश के चौरीचौरा में प्रदर्शनकारी हिंसक हो गए। भीड़ ने पुलिस स्टेशन में आग लगा दी। हिंसा में 22 लोगों की मौत हुई। इस घटना के बाद गांधी जी ने अपना आंदोलन वापस ले लिया, लेकिन अंग्रेज सरकार ने उन्हें राजद्रोह का दोषी करार देते हुए 6 साल की सजा सुनाई।

देश-दुनिया में 18 मार्च की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं-

2000: प्रो-इंडिपेंडेंस मूवमेंट के नेता चेन शुई-बेन ताइवान के राष्ट्रपति बने। उन्होंने 55 साल से सत्ता में काबिज नेशनलिस्ट पार्टी का राज खत्म किया।

1990: अमेरिकी संग्रहालय से 500 मिलियन डॉलर की कलाकृतियों की चोरी हो गई। संग्रहालय ने इन चोरों पर 50 लाख डॉलर का इनाम घोषित किया। इसके बावजूद भी इन कलाकृतियों का कुछ पता नहीं चला।

1974: ओपेक देशों के सात सदस्यों ने अमेरिका पर लगे प्रतिबंधों को पांच महीने बाद खत्म किया।

1965: सोवियत संघ के अंतरिक्ष यात्री एलेक्सी लियोनोव स्पेस वॉक करने वाले पहले इंसान बने। लियोनोव ने अपने अंतरिक्ष यान से बाहर निकलकर 12 मिनट तक ये वॉक की थी।

1938: बॉलीवुड एक्टर शशि कपूर का जन्म हुआ। उन्होंने दीवार, कभी-कभी, त्रिशूल, सत्यम शिवम सुंदरम, चोर मचाए शोर, शान जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया।

1936: दक्षिण अफ्रीका में नस्लभेद को खत्म करने वाले राष्ट्रपति एफडब्ल्यू डी क्लार्क का जन्म हुआ।

1858: डीजल इंजन के आविष्कारक रुडोल्फ डीजल का जन्म पेरिस में हुआ।

1837: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ग्रोवर क्लीवलैंड का जन्म हुआ। क्लीवलैंड दो बार राष्ट्रपति बनने वाले इकलौते ऐसे नेता हैं, जिनका दोनों कार्यकाल लगातार नहीं रहा।

Source

Related posts

आज ही के दिन दी गई थी पोलियो की पहली खुराक ” दो बूंद जिंदगी के “

ValsadOnline

आज का इतिहास:नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग का जन्म,दूसरे नाम से स्विट्जरलैंड में पढ़ाई

ValsadOnline

आज का इतिहास: भारत की पहली महिलाअंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला

ValsadOnline